नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नए संचार उपग्रह जीसैट-30 का प्रक्षेपण एरियन-5 लॉन्च व्हैकल से 17 जनवरी को किया जाएगा। यह प्रक्षेपण फ्रेंच गुएना के कोउरू शहर से तड़के 2.35 बजे होगा। इसकी जानकारी इसरो ने दी है। यह इसरो का इस साल यानी 2020 का पहला मिशन होगा। इसे लेकर तैयारी अंतिम चरण में है।




































































