
लखनऊ। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की छठी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। लेकिन कनिका की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। सरोजनी नगर थाने में उनके खिलाफ दर्ज एफ आई आर के मामले में लखनऊ पुलिस कनिका का बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है। इस मामले में पुलिस उनसे पूछताछ भी करेगी। छानबीन में लखनऊ पुलिस मुंबई एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज को भी शामिल करेगी।



































































