कहा जाता है कि यात्रा करना पैसे से कहीं ज़्यादा कीमती होता है, और ये मुसाफिरों से बेहतर और कौन समझ सकता है जो कभी भी खुद को यात्रा पर जाने से रोक नहीं पाते। नई जगहों और संस्कृतियों की खोज करना उनकी ज़िंदगी का क़ायदा होता है। लेकिन वीज़ा के लिए अप्लाई करना और फिर उसके स्वीकृति का इंतज़ार करना पूरे सफर का मज़ा किरकिरा कर देता है।
हालांकि, आपको फिक्र करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि ऐसी कई खूबसूरत और अनोखी जगाहें हैं जहां भारतीय नागरिक को यात्रा करने के लिए विज़ा के चक्कर में नहीं पड़ना पड़ता। हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही 5 जगाहों के बारे में जहां आप बिना विज़ा के जा सकते हैं:



































































