
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 439 पहुंच गई है। इनमें से सबसे ज्यादा संक्रमित 92 मरीज आगरा के हैं। वहीं 64 मामले गौतमबुद्धनगर और 44 मेरठ के हैं। संक्रमितों की लगातार बढ़ रही संख्या प्रदेश के लिए चिंता का विषय है।
प्रयागराज के हंडिया इलाके से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भड़काऊ और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले पोस्ट करने के आरोप में जावेद नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए, 295 ए, और 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



































































