
लखनऊ। राजधानी पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद 50 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मुठभेड में बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस और बदमाश के बीच दिनदहाड़े हुई मुठभेड़ से हड़कंप मच गया। फिलहाल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सूचना मिली कि लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में ईनामी बदमाश पप्पू जावेद आने वाला है।

इस सूचना पर लखनऊ क्राइम ब्रांच व इंदिरानगर पुलिस ने पिकनिक स्पाॅट पर घेराबंदी शुरू की। खुद को घिरा देखकर जावेद ने पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने की कोशिश की। बदमाश को भागता देख पुलिस ने जावेद के पैर में गोली मारी। जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पर 50 हजार का ईनाम था। जावेद पर कई संगीन वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। लखनऊ महानगर आटा व्यापारी से लूट और कृष्णानगर में एक ज्वैलर्स के यहां लूट समेत तमाम घटनाओं में वांछित था।




































































