
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में केजीएमयू रिपोर्ट के अनुसार 30 नए केस सामने आये हैं। रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में 6 पॉसिटिव में 03 आज के (1 बारूदखाना-वजीरगंज, 1 जीआरपी पुलिस कर्मी की पत्नी, 1 न्यू हैदराबाद, अपार्टमेंट, निशातगंज) केस मिले हैं।
दुनियाभर में कोरोना संक्रमण से मरीजों का आंकड़ा ओर जहां बढ़ रहा हैं वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं जहां कोरोना वायरस संक्रमण पूरी तरह खत्म हो गया है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित प्रभावित देशों की सूचीं भारत सातवें स्थान पर है। भारत में संक्रमण के कुल 1,82,143 मामले हैं। डब्ल्यूएचओ ट्रैकर के मुताबिक रविवार रात साढ़े दस बजे तक दुनिया भर में संक्रमण के 59,34,936 मामले हैं और 3,67,166 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रविवार को पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 8,380 नए मामले सामने आए हैं।जिससे देश में अब संक्रमण के कुल मामले 1,82,143 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या बढ़कर 5,164 हो गई है।
कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका टॉप पर है। यहां संक्रमण के कुल 17,16,078 मामले है, जबकि 1,82,143 मामलों के साथ भारत सातवें स्थान पर है। जर्मनी में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,81,482 , तुर्की में 1,63,103 और ईरान में1,48,950 मामले हैं. ब्राजील में कोरोना के संक्रमण के कुल 5.01 लाख केस हैं और यहां पर 28 हजार मौत हुई हैं।



































































