बिग बॉस-13 के घर में नए सदस्यों की एंट्री होने वाली है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि नए सदस्य पुरानों सदस्यों की जिंदगी में क्या तूफान लेकर आते हैं। आज शो में तहसीन पूनावाला, शेफाली जरीवाला, खेसारी लाल यादव एंट्री कर सकते हैं। ऐसे में इन नए सदस्यों में से सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला की, बीती रात वो बिग बॉस हाउस के सीक्रेट रूम में ब्लैक नाइटशूट में शो पर नजर रख रही थीं।
शेफाली को कॉलेज के दिनों से उनके ग्लैमरस अवतार के लिए जाना जाता है, यही कारण है कि उन्हें कांटा लगा आइटम सॉन्ग ऑफर हुआ था। साल 2002 में ‘कांटा लगा’ के रीमिक्स वर्जन में आने के बाद शेफाली बहुत कम समय में मशहूर हो गई थीं और उसके बाद कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आईं
एक इंटरव्यू में शेफाली ने बताया था कि वह कॉलेज में थीं, जब उन्हें इस वीडियो एलबम का ऑफर मिला था और पॉकेट मनी के लिए यह गाना किया था लेकिन उन्हें भी यह अंदाजा नहीं था कि यह सॉन्ग इतना हिट होगा और उनकी पहचान बन जाएगा। हालांकि, पिछले काफी समय से शेफाली ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हैं लेकिन बिग बॉस को लेकर एक बार फिर वह चर्चा में हैं।




































































