मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मादी सिपाह गांव में मंगलवार की सुबह दशहरा मनाने आए मां और बेटे कि बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। सुबह-सुबह गांव में हुई इस घटना से लोग अवाक रहे। सूचना मिलने पर एसपी अनुराग आर्य सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाई थी। हालांकि बदमाशों के आने और गोली मारकर मां-बेटे को मौत के घाट उतारने के कारण की जानकारी नहीं हो सकी थी।
बताते चलें दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मादी सिपाह गांव निवासी चंद्रशेखर उर्फ बब्बू राय की पत्नी रेखा राय 44 बलरामपुर जिले में प्राइमरी विधालय में अध्यापिका थी, बच्चों को पढ़ाने और नौकरी करने के लिए रेखा अपने पति चंद्रशेखर उर्फ बब्बू, पुत्र हर्षित और अंश के साथ लखनऊ में रहती थी।
विजयदशमी पर्व पर हुए अवकाश में रेखा पति और बच्चे के साथ सोमवार को अपने गांव आई थी। रेखा का मायका गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के नौबरतिहा गांव में था। लखनऊ से आने के दौरान रेखा ने अपने छोटे बेटे अंश को मायके में छोड़ दिया। जबकि बड़े बेटे और पति के साथ घर आ गई।



































































