दिल्ली हिंसा के दौरान महिलाओं के साथ हुई वारदात को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (DCW Chief, Swati Maliwal) ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। इसमें उन्होंने हिंसा के दौरान महिलाओं के साथ हुई वारदात की जानकारी मांगी है और पूछा है कि क्या कार्रवाई की गई है? महिला आयोग के मुताबिक, महिलाओं और युवतियों के साथ आपराधिक वारदात की घटनाएं सामने आई हैं, इनमें एक 9 महीने की गर्भवती महिला भी शामिल है।




































































