
नोएडा। मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ सोमवार को सेक्टर-38ए बोटेनिकल गार्डन पहुंचेंगे। यहां वे प्राधिकरण की 2800 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर प्राधिकरण युदध स्तर पर कार्य कर रहा है। सुरक्षा से लेकर सड़कों को मरम्मत के अलावा आसपास के क्षेत्र को चमकाने का काम शुरू कर दिया गया है।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के हाथों 1452 करोड़ रुपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा और करीब 1369 करोड़ रुपए की 9 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इनमें 3 परियोजनाएं हैं जिनका लोकार्पण तो कर दिया जाएगा लेकिन संचालन में एक माह का समय लग सकता है। इसमें सेक्टर-39 का जिला अस्पताल भी शामिल है। यहां उपकरण व मशीनरी फर्नीचर इत्यादि की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जानी है जिसमें कम से कम एक माह का समय लगेगा।



































































