बस्ती। फैजाबाद और इलाहाबाद के बाद अब योगी सरकार एक और जिले का नाम बदलने की तैयारी में है। चर्चा है कि अब बस्ती जिले का नाम बदला जा सकता है। बस्ती का नाम बदलकर वशिष्ठ नगर करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। इस बाबत जिला प्रशासन ने सरकार को एक रिपोर्ट भी भेजी है।
जिलाधिकारी निरंजन ने बताया कि बस्ती जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव राजस्व बोर्ड को भेजा गया है। नाम बदलने पर 1 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। 28 नवंबर को जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव राजस्व बोर्ड को भेजा गया था। उसके बाद बोर्ड ने नाम बदले जाने पर होने वाले खर्च के बारे में पूछा था। बस्ती जिले का नाम बदलकर वशिष्ठ नगर या वशिष्ठी करने के प्रस्ताव पर शासन स्तर पर मंथन अंतिम दौर में है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने यह रिपोर्ट भेजी है।



































































