
बेंगलुरु। पॉपुलर कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सरजा का अंतिम संस्कार सोमवार को बेंगलुरु के कनकपुरा स्थित उनके फार्महाउस पर किया गया। इसके कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें सरजा की पत्नी मेघना को उन्हें अंतिम विदाई देते देखा जा सकता है।
पूजा-पाठ के बाद जब सरजा की पार्थिव देह को दफनाने के लिए ले जाया जाने लगा तो मेघना ने आखिरी बार उन्हें गले लगाया और फूट-फूटकर रो पड़ीं। कुछ देर तक वे सरजा की पार्थिव देह से लिपट कर रोती रहीं। इस बीच उन्होंने पति के माथे को चूमा और गालों को भी हाथ लगाया। इसके बाद उनके रिलेटिव्स ने आकर उन्हें संभाला और सांत्वना दी।
दो साल पहले ही चिरंजीवी ने कन्नड़ एक्ट्रेस मेघना राज से शादी की थी। लेकिन वे अपने बच्चे का चेहरा देखे बगैर ही दुनिया को अलविदा कह गए। रिपोर्ट्स की मानें तो मेघना मां बनने वाली हैं।



































































