
लखनऊ. राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को कोरोनावायरस से संक्रमित चार नए केस मिले हैं। इनमें बॉलीवुड की एक मशहूर सिंगर कनिका कपूर भी हैं। कनिका को लखनऊ के केजीएमयू के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। कनिका 15 मार्च को लंदन से लौटी थीं। यहां वह एक अपार्टमेंट में ठहरी थीं और उन्होंने होटल में एक पार्टी भी दी थी। इसमें करीब 500 लोग शामिल हुए थे। अब स्वास्थ्य विभाग यह पता कनिका की पार्टी में शामिल हुए लोगों का पता कर रहा है। माना जा रहा है कि उन सभी की जांच की जाएगी। अगर उनमें कोरोना के लक्षण नजर आए तो उन्हें निगरानी में रखा जाएगा।



































































