
लखनऊ। मुलायम सिंह यादव की बहू समाजसेवी व बी-अवेयर फाउंडेशन की संरक्षिका अपर्णा बिष्ट यादव ने बुद्धेश्वर महादेव मंदिर मोहन रोड, लखनऊ पहुंचकर कोरोना महामारी से बचने के लिए दर्शनार्थियों के लिए अपनी संस्था द्वारा सैनिटाइजर डिस्पेंसर लगवाया और 10 लीटर सैनिटाइजर महंत लीलापूरी को भेंट किया।
वाई श्रेणी सुरक्षा मिलने के बाद बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने प्रथम आगमन पर पहुंची अपर्णा यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने गुलदस्ता, फूलमाला व बंच देकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर अपर्णा बिष्ट यादव ने सबको धन्यवाद देते हुए कोरोना महामारी से बचाव के लिए अपील की।
उन्होंने कहा कि बार-बार हाथ धोएं, मास्क अवश्य लगाएं, दो गज दूरी बनाएं रखने की महत्ता को समझे, अति महत्वपूर्ण कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले और एक जागरूक नागरिक बने। स्वागत कार्यक्रम में बुद्धेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, सपा नेता गौरव सिंह, कौशलेंद्र सिंह यादव अंकुर, मोहित गुप्ता, राहुल गुप्ता, मोहित शुक्ला, ज्ञान प्रकाश अवस्थी, अभय तिवारी, अलीम सिद्धकी, विवेक त्रिवेदी, अभिषेक मिश्रा, उषा गोस्वामी और मंदिर महंत लीला पूरी उपस्थित रहे।



































































