
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बुधवार को एक 62 वर्षीय शख्स ने अपने अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस और फाॅरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग का इकलौता बेटा अमेरिका की एक मल्टी नेशनल कंपनी में जाॅब करता है। कोरोना संकटकाल में लगे लाॅकडाउन की वजह से वह अमेरिका में फंसा है। बुजुर्ग अपने बेटे के पास जाना चाहता था। लेकिन लॉकडाउन के चलते ये संभव नहीं था। जिससे वह तनाव में रहते थे।
नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित अमन अपार्टमेंट में रहने वाले रजत गुप्ता न्यू इंडिया इंश्योरेंस में सर्वेयर के पद से रिटायर थे। परिवार में पत्नी शिल्पी और एक बेटे वैभव के साथ रहते थे। वैभव की अमेरिका में एक मल्टीनेशनल कंपनी में जाॅब लग गई थी। वैभव जाॅब करने के लिए अमेरिका चला गया। रजत गुप्ता पत्नी के साथ अर्पाटमेंट में रह रहे थे। रजत गुप्ता अपने बेटे के पास के पास अमेरिका जाना चाहते थे। लेकिन उनके जाने से पहले लाॅकडाउन हो गया और इंटरनेशनल फ्लाइट बंद हो गई।
इन दिनों अमेरिका में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित हैं। रजत अपने बेटे के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते थे। बुधवार को रजत गुप्ता अर्पाटमेंट के छज्जे पर खड़े थे। पत्नी किचन में खाना बना रही थी। इसी दौरान उन्होंने छज्जे से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही रजत गुप्ता ने दम तोड़ दिया। पति की चीख सुनकर शिल्पी ने छज्जे से झांका तो पति की हालत देखकर वहीं पर बेहोश गईं। फिलहाल पुलिस ने मृतक के बेटे को घटना की जानकारी फोन पर दे दी है। नवाबगंज एसएचओ रमाकांत पचैरी ने कहा- रजत बेटे को लेकर तनाव में थे। संभवतया इसी के चलते उन्होंने सुसाइड किया है। शुरूआती जांच में यही बात सामने आई है।



































































