नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के फैलने से ना सिर्फ आम लोग, बल्कि सेलेब्स भी काफी चिंतित हैं। जहां आम लोग एक दूसरे से मिलने में पूरी सावधानी बरत रहे हैं, वहीं सेलेब्स भी अभी अपने फैंस को कोरोना वायरस से बचने के कुछ सुझाव दे रहे हैं। बीते दिनों बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम एक पोस्ट शेयर कर लोगों को हाथ मिलाने की बजाय नमस्ते करने की सलाह दी थी। अब बॉलीवुड के दंबग खान न भी अपने फैंस को कुछ ऐसी ही सलाह दी है।
सलमान ने अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो जिम में नजर आ रहे। इस फोटो में सलमान खान हाथ जोड़कर बैठे हैं और सामने की तरफ देख रहे हैं। फोटो के साथ भाईजान ने एक कैप्शन लिखा है जिसमें उन्होंने लोगों के हाथ ना मिलाने की सलाह दी है। सलमान ने लिखा, ‘नमस्कार… हमारी सभ्यता में नमस्ते और सलाम है! जब #coronavirus खत्म हो जाए तब हाथ मिलाओ और गले लगो’।




































































