
हर कोई सुख-सुविधाओं से भरा जीवन बिताना चाहता है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए हम दिन-रात कड़ी मेहनत करके पैसा कमाते हैं। कई बार हमें अपनी मेहनत के अनुरुप फल नहीं मिलता है। इसके अलावा कई बार बेवजह धन भी खर्च हो जाता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में वास्तु दोष होने पर तरक्की में बाधाएं आती हैं और धन भी नहीं टिकता है।
अगर आप भी जीवन में सौभाग्य और समृद्धि चाहते हैं तो वास्तु से जुड़ी इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक, शारीरिक और आर्थिक लाभ होता है।
2. गहनों को चलते हुए कभी नहीं पहनना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से तरक्की में बाधाएं आती हैं।
3. पूर्व या उत्तर दिशा में गहने पहनना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
4. घर में भूलकर भी शीशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में न लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से प्रगति में बाधा आती है।
5. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के चारों ओर खुला स्थान होना चाहिए। इससे धन-वैभव में बरकत होती है।
6. वास्तु शास्त्र के अनुसार, खराब दवाओं को रात के समय ही फेंकना चाहिए। जिससे शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।
7. वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की ऊंचाई दक्षिण और पश्चिम भाग में ज्यादा और उत्तर और पूर्व भाग में कम होनी चाहिए। इससे कार्यों में जल्दी सफलता हासिल होती है।



































































