
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बुधवार को दुःखहरण नाथ मंदिर में माथा टेक कर सरकार बनाने का आशीर्वाद मांगा है। दर्शन करने के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार से जनता दुःखी है। जनता परिवर्तन चाह रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो भी वादे किए थे उसे पूरा नहीं किया। जनता सरकार से पूरी तरह से परेशान है। उन्होंने कहा कि महंगाई से सभी वर्ग परेशान हैं। इतनी महंगाई कभी नहीं थी। भाजपा के लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं। जनता भी समझ गई है। 2022 के चुनाव में जनता इन्हें सत्ता से उखाड़ कर फेंकेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सिर्फ बेवकूफ बनाने का कार्य कर रहे हैं जिसको जनता समझ रही है। इसके पहले शिवपाल ने बाबा दुःख हरण नाथ मंदिर में करीब 10 मिनट तक पूजन किया। मंदिर के महंत रुद्र नारायण ने विधि विधान से बाबा भोलेनाथ की पूजा कराई। दूध से जलाभिषेक किया। शिवपाल ने बाबा से सरकार बनाने का आर्शीवाद लिया। इस दौरान प्रगतिशील समाज समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश शुक्ला भी मौजूद थे।



































































