
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कई बार कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिसकी हम अनदेखी कर देते हैं लेकिन यही अनदेखी नुकसान और परेशानी की वजह बन जाती है। आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनके घर में होने पर धन और सुख में कमी आती है।
घर में कबूतरों का घोंसला बनाना वास्तु विज्ञान के अनुसार अशुभ निशान माना जाता है। माना जाता है इससे घर पर बड़ी मुसीबत आती है।
मधुमक्खी या ततैया घर में छत्ता लगाए तो इसे हटा दें। इनका घर में होना अशुभ सूचक होता है। इसकी वजह यह भी है कि इनके कारण कई बार बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती हैं।
मकड़ी का जाला घर में नहीं लगने देना चाहिए। वास्तु विज्ञान के अनुसार इससे उलझन और परेशानी बढ़ती है।
घर में जहां दर्पण या टूटा शीशा हो तो उसे घर से बाहर कर दें। वास्तु विज्ञान के अनुसार इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।
घर में चमगादड़ का प्रवेश अशुभ माना गया है। वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में चमगादड़ का आना सूनेपन की निशानी है। इसका मतलब घर में रहने वाले लोग घर छोड़कर जा सकते हैं या घर में कुछ बुरा हो सकता है।
– घर की छत पर कबाड़ और बेकार की चीजों को नहीं रहने दें।
– पूजा घर में बासी फूल को इकट्ठा करके नहीं रखें।
– घर में खराब पड़े बिजली के उपकरणों को नहीं रहने देना चाहिए।



































































