राशियों का असर
12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: बुधवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।
मेष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
मिथुन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। सृजन या निर्माण के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।
कर्क: विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भागदौड़ रहेगी। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सिंह: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
कन्या: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। संबंधों में मधुरता आएगी।
तुला: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है।
वृश्चिक: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। संबंधों में निकटता आएगी।
धनु: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मकर: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी, लेकिन भाई या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है।
कुंभ: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मांगलिक कार्य या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।
मीन: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मबल में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।




































































