नई दिल्ली। बिग बॉस 13 में कोई भी कंटेस्टेंट किसी का भी सगा नहीं है। यहां तक कि कंटेस्टेंट के कनेक्शन बनकर शो में हिस्सा ले रहे उनके फैमिली मेंबर भी। आरती सिंह की भाभी कश्मीरा शाह ने आरती को लेकर शो में ही बड़ा बयान दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।
बिग बॉस का 13वां सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। शो अपने फिनाले से कुछ ही हफ्ते दूर रह गया है। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट अपना बेस्ट देने की कोशिशों में जुटे हैं। कंटेस्टेंट की कोशिशों अमलीजामा पहनाने और उन्हें शो जितवाने के लिए उनके फैमिली मेंबर्स भी पिछले हफ्ते ही शो का हिस्सा बनाए गए हैं।
इसी क्रम में आरती सिंह को विजेता बनाने के लिए शो का हिस्सा बनीं उनकी भाभी कश्मीरा शाह ने आरती को लेकर शो में ही बड़ा बयान दे दिया है। कश्मीरा ने कहा है कि आरती उन पर भरोसा नहीं करती हैं और उन्हें दूसरों पर ज्यादा विश्वास है। इसकी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है।
दरअसल, एक फरवरी को प्रसारित होने वाले शो की क्लिप में दिख रहा है कि कैप्टेंसी टास्क के लिए कंटेस्टेंट को कनेक्शन बनाने हैं। इसमें कंटेस्टेंट के फैमिली मेंबर्स भी पार्टीसिपेट कर रहे हैं। टास्क के दौरान आरती सिंह विकास गुप्ता पर विश्वास दिखाते हुए उनको समर्थन कर बैठीं तो बाद में विकास गुप्ता ने पलटी मार ली।
इस घटनाक्रम के बाद आरती सिंह की कैप्टेंसी की दावेदारी खत्म हो गई है। इससे नाराज कश्मीरा शाह शिकायती लहजे में आरती सिंह को टारगेट करते हुए कह रही हैं कि आरती उन पर भरोसा करने की बजाय दूसरों पर ज्यादा विश्वास करती है जिसका उसे दुष्परिणाम भुगतना पड़ता है।




































































