नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13’ की दो बड़ी दुश्मन शहनाज़ कौर गिल और हिमांशी खुराना के बीच दूरियां मिटने वाली हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि अपकमिंग एपिसोड के एक वीडियो में ऐसा कुछ नजर आया है जिसे देखकर लगता है कि दोनों सब कुछ भुलाकर दोस्त बन सकते हैं।
ये बात तो सभी जानते हैं कि हिमांशी और शहनाज़ एक दूसरे की कट्टर दुश्मन हैं। घर के बाहर हुई दोनों की कॉन्ट्रोवर्सी कि वजह से दोनों घर के अंदर भी बात नहीं करती हैं। हालांकि शहनाज़ ने हिमांशी की मां से मांगी और उनसे दोस्ती की कोशिश की, लेकिन हिमांशी ने उनकी दोस्ती को
नहीं अपनाया। लेकिन अब लगता है दोनों के बीच दोस्ती हो सकती है।
कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर आज के एपिसोड का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शहनाज का स्वयंवर होता दिखाया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि इस टास्क ने घर का माहौल बदल दिया है। सारे घरवाले शहनाज़ की मांगें पूरी कर रहे हैं और खूब मस्ती मजाक चल रहा है। तभी शहनाज़ अपने साथ एक-एक करके सबको डांस करवाती हैं। वीडियो में दिख रहा है कि इस दौरान शहनाज और हिमांशी भी खूब मस्ती से डांस कर रही हैं और ये देखकर काफी अच्छा लग रहा है। अब देखना होगा कि क्या टास्क दोनों के बीच की दूरी खत्म कर देगा या नहीं।




































































