
पणजी (गोवा)। कोरोना वायरस (COVID-19) लॉकडाउन के कारण देश के कई राज्यों में विदेशी नागरिक फंसे हुए हैं। सरकार लगातार इनको सुरक्षित वापस भेजने का प्रयास कर रही है। गोवा में फंसे 106 विदेशियों को वापस अपने देश भेज दिया गया है।
देश में जारी लॉकडाउन की वजह से घरेलू और अंतरराष्ट्रिय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसकी वजह से 106 विदेशी नागरिक गोवा ही फंस गए थे। एक शिशु सहित 106 विदेशियों को शनिवार एक विशेष उड़ान से लंदन के लिए रवाना किया गया।
अफने देश रवाना होने से पहले गोवा के अलग-अलग जगहों से सभी नागरिकों को पहले गोवा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया। यात्रियों मे कई बुजुर्ग भी थे, जिनका ध्यान रखा गया और फ्लाइट में चढ़ते समय उनकी सहायता की गई।



































































