12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: सोमवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।
आज का दिशाशूल : पूर्व।
आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्यौहार : महानंदा नवमी।
राशिफल
मेष: वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
वृष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।
मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम के रोग से बचें।
कर्क: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि का योग है।
सिंह: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।
कन्या: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
तुला: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की दिशा में सफल होंगे।
वृश्चिक: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
धनु: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।
मकर: मन में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आने के कारण तनाव बढ़ेंगे। संयम रखें। मैत्री संबंध मधुर होंगे।
कुंभ: रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।




































































