
दुबई । डेरिल मिचेल की 47 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की आतिशी अर्धशतकीय पारी के दम पर न्यूज़ीलैंड ने इंग्लैंड से वनडे विश्व कप के फ़ाइनल की हार का बदला चुकाते हुए पांच विकेट से जीत हासिल कर आईसीसी टी 20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया।
इंग्लैंड ने आलराउंडर मोईन अली नाबाद 51 के शानदार अर्धशतक से 20 ओवर में चार विकेट पर 166 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन न्यूज़ीलैंड ने मैन ऑफ द मैच बने मिचेल की आतिशी पारी की बदौलत 19 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन बनाकर मैच को अंत में जाते-जाते एकतरफा बना दिया। मिचेल ने 47 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन की मैच विजयी पारी खेली।



































































