
मुंबई। यहां रविवार को कोरोनावायरस के चलते एक मरीज की मौत हो गई। इससे पहले 17 मार्च को भी मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में 64 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। अब तक कर्नाटक के कलबुर्गी, दिल्ली और पंजाब के नवांशहर में भी कोरोनावायरस के चलते मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के बुलढाणा में भी एक बीमार बुजुर्ग ने दम तोड़ा था, लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
1 मार्च को पुणे के पति-पत्नी और उनकी बेटी दुबई से मुंबई लौटे थे। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उन्होंने पुणे के लिए टैक्सी बुक की थी। पति-पत्नी और उनकी बेटी बाद में कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए। बाद में उस उसी टैक्सी में ट्रेवल करने वाले 2 और लोग और ड्राइवर भी संक्रमित हो गए।



































































