
नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। हर साल यह पर्व आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होकर नवमी तिथि तक चलता है दशमी के दिन विजयादशमी मनायी जाती है। अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन कर व्रत खोले जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि अगर नवरात्रि के समय माता रानी से जुड़े कुछ उपाय किए जाएं तो मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
मां दुर्गा को लगाए शहद का भोग
शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा को शहद का भोग लगाएं। यह उपाय करने से भक्तों को सुन्दर रूप प्राप्त होता है और उनके व्यक्तित्व में तेज प्रकट होता है। नवरात्रि में पूजा के समय प्रतिदिन माता को शहद जरूर चढ़ाएं।
मां की कृपा पाने के लिए करें यह उपाय
नौ दिन के बाद जो भी शहद और इत्र बच जाएं उसे उसे प्रतिदिन माता का स्मरण और ध्यान करते हुए स्वयं प्रयोग में लेकर आएं, मां दुर्गा की आप के ऊपर सदैव कृपा दृष्टि बनी रहेगी।
हर मनोकामना हो जाएगी पूरी
नवरात्रि में मां दुर्गा की अराधना लाल रंग के कंबल के आसन पर बैठकर करना अति उत्तम माना गया है। इससे सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती हैं।
इस उपाय से घर का सपना होगा पूरा
घर का सपना पूरा करने के लिए नवरात्रि में मिट्टी का छोटा सा घर लाकर पूजा स्थल में रखें। इस उपाय को करने से आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
नवरात्रि में मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अधिक से अधिक मां दुर्गा को समर्पित मंत्रों का जाप करें।
मंत्र…
सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सवार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोस्तुते।।
ॐ जयन्ती मंगलाकाली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते।



































































