
काठमांडू। नेपाल में कोरोना वायरस का कहर प्रत्येक दिन बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे मे दर्ज हुए 2,023 नए मामलों के साथ देश में संक्रमितों का आंकड़ा 61,653 तक पहुंच गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ कि एक रिपोर्ट के मुताबिक मंत्रालय के प्रवक्ता जागेश्वर गौतम ने एक नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि यह पहली बार है कि दैनिक संक्रमण दर 2,000 से अधिक है। इससे पहले 16 सितंबर को सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, नेपाल में मृत्यु दर भी बढ़ रही है। मरने वालों की संख्या 390 तक पहुंच गई। 16 मई को नेपाल में एक 29 वर्षीय महिला महामारी से पहली मौत की सूचना मिली थी। 21 जुलाई तक महामारी से कुल मौतें 40 थीं, लेकिन लॉकडाउन के बाद मरने वालों की संख्या बढ़ गई।



































































