
मेरठ। एक भाई ने अपनी बहन के प्रेम सबंध के शक में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मृतिका का चचेरा भाई इस तरह नाराज था कि उसने नाबालिग बहन के प्राइवेट पार्ट में ही गोली मार दी। यह घटना मेरठ जिले के गढ़ी गांव की है।
परिवार ने अपनी झूठी शान बचाने के लिए ऐसे कृत्य को अंजाम दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा 11 वीं क्लास में पढ़ती थी। लड़की के प्रेम प्रंसंग की भनक लगने पर उसके परिजनों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में ऑनर किलिंग की घटना को परिजन तीन घंटे तक छिपाए रहे। यह घटना शनिवार रात करीब 9 बजे हुई थी. जबकि पुलिस को इसकी सूचना देर रात करीब 12:20 पर दी गई।महिला इंस्पेक्टर ने बताया कि नाबालिग पर एक नहीं दो गोली चलाई गईं थी। पुलिस के अनुसार परिजनों की प्लानिंग मर्डर को छुपाने की थी जिसके लिए उन्होंने पुलिस के सामने बदमाशों द्वारा डकैती के दौरान हत्या करना बताया।
लेकिन पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर परिवार के सदस्यों ने अलग-अलग बयान दिए जिसके बाद मामला खुलता चला गया. घटना को डकैती दिखाने के लिए हवाई फायर भी किए गए थे. परिजनों ने घटना स्थल पर पड़े खून को पानी से साफ करने की भी कोशिश की फिर योजनाबध्द तरीके से पुलिस सूचना दी गई. फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. पुलिस के अस्पताल पहुंचने से पहले ही नाबालिग की मौत हो चुकी थी.



































































