अंबेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र के मरौचा गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। बाइक को भी आग के हवाले कर दिया।
यह है मामला
आलापुर थाना क्षेत्र के हाथिनाराज (वर्तमान पता शिवतारा) निवासी अब्दुल बारी उर्फ सोनू (26) पुत्र जमालुद्दीन अपने घरेलू नौकर अभिषेक पुत्र सुरेश के साथ मोटर साइकिल पर बैठकर प्रेमिका से मिलने 29 नवंबर की रात 11 बजे मरौचा गया था। आरोप है कि गांव के ही मनोज पुत्र मनीराम, पवन पुत्र श्यामदेव, शिवरतन पुत्र कलपू, बुधराम पुत्र लौटन, रघुवीर पुत्र रामदेव, जवाहिर पुत्र भोला, शेरबहादुर पुत्र भगवान यादव, रामकेवल पुत्र अज्ञात ने घेराबंदी कर लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी और उसकी मोटर साइकिल में आग लगाकर जला दिया। घटना को देख रहे नौकर अभिषेक ने मृतक के चाचा इसरार अहमद पुत्र शाह मोहम्मद को बताया। इसरार अहमद ने बसखारी थाने पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपित फरार हैं। एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र व सीओ अमर बहादुर ने रात में ही घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
युवक की हत्या मामले में तरह-तरह की चर्चा है। आशानाई के बीच कुछ लोग हत्या की मुख्य वजह युवक द्वारा मछली पालन किया जाना मान रहे हैं। जिस तालाब में उसने मछली पालन किया था उसमें अवैध रूप से शिकार किया जाता था। इसका वह विरोध करता था, जिससे लोगों में युवक से असंतोष था।थानाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने बताया इस ङ्क्षबदु पर भी जांच की जा रही है




































































