
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने फैन्स को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। 2021 में सोशल मीडिया की अपनी पहली पोस्ट के तौर पर प्रियंका चोपड़ा ने पति के साथ एक तस्वीर शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘अब चलिए, सभी को हैप्पी न्यू ईयर। 2021 में सब कुछ अच्छा हो। इसके लिए इंतजार नहीं कर सकती।’ प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उन्होंने जो चश्मा लगा रखा है, उसमें 2021 लिखा हुआ है। उनके साथ ही निक भी बैठे हुए हैं।
फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपनी नई आने वाली फिल्म Text For You की शूटिंग के लिए लंदन में मौजूद हैं। दिसंबर में कोरोना के नए स्ट्रेन के सामने आने के बाद लागू प्रतिबंधों के चलते उन्हें एक बार फिर से ही घर में ही रहना पड़ा था। बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन के सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है और भारत ने भी 7 जनवरी तक यूके की उड़ानों पर रोक लगा दी है।
कोरोना के चलते घर में ही रहने की बंदिश का फायदा उठाते हुए प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने फैन्स से जुड़ रही हैं। वह अकसर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर करती रहती हैं। यही नहीं हाल ही में उन्होंने अपने फैन्स से यह जानकारी भी शेयर की थी कि कोरोना काल में किस तरह से फिल्मों की शूटिंग की जा रही है। हाल ही में फेस शील्ड लगाए हुए अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा था, ‘इस तरह से 2020 में फिल्मों की शूटिंग हो रही है। रोज टेस्टिंग हो रही है, फेस शील्ड लगाना पड़ रहा है और हाथों में मास्क पहनना पड़ रहा है।’
फैन्स को बताया, कोरोना काल में कैसे हो रही शूटिंग: प्रियंका चोपड़ा लिखती हैं, ‘यह टेस्टिंग मेकअप के बाद होती है। हम लोग टेस्टिंग के लिए समान डिस्टेंस रखते हुए इंतजार करते हैं। इसके अलावा सभी शॉट्स के बीच में मास्क लगाए रहते हैं। काम के साथ ही खुद को और अपने आसपास सभी लोगों को सेफ रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने Stay positive! test negative! का स्लोगन भी दिया था।’



































































