
रायपुर। राजधानी पुलिस ने दो दिन पहले एक नया अभियान लॉन्च किया। इसे नाम दिया गया है- चुप्पी तोड़। इसके तहत घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की मदद की जाएगी। पुलिस के पास अब ना सिर्फ महिलाओं के फोन आए, बल्कि कुछ पुरुषों ने भी महिलाओं से प्रताड़ित होने की शिकायत की। रायपुर के एसएसपी आरिफ शेख के मुताबिक शहर के अलग-अलग हिस्सों से 2 पुरुषों ने फोन पर महिलाओं की शिकायत की। संबंधित महिलाओं पर भी करवाई की गई।
दो दिनों में पुलिस के पास कुल 7 शिकायतें आईं। सभी मामलों में पुलिस लोगों के घर पहुंची और मामले को सुलझाने का प्रयास किया। 22 पीड़िताओं को खुद पुलिस ने फोन किया और खैर-खबर ली। घरेलू हिंसा से पीड़ितों की मदद के लिए 4 अलग- लग टीमों का गठन किया गया है। पीड़ित इन नंबरों 0771-4247110, 94791-90167 पर कॉल और 94791-91250 पर वॉट्सएप मैसेज के जरिए अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।



































































