सड़क हादसे में हरदोई के शहाबाद एसडीएम घायल हो गए। यह हादसा मलिहाबाद थाना क्षेत्र में हुआ। सरकारी गाड़ी और कार के बीच में भिड़ंत होने से एसडीम की कार पलट गई। एसडीएम की सरकारी गाड़ी को गुज़र रहे कर्मचारियो ने एसडीएम को फंसा देख अस्पताल पहुंचाया। हादसे मेंअतुल प्रकाश श्रीवास्तव गम्भीर रूप से घायल हो गए।कर्मचारियों ने उन्हें आलमबाग के अजनता हॉस्पिटल में भर्ती कराया,जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है।




































































