नई दिल्ली। बिग बॉस 13 में पहले फ़िनाले के बाद वाइल्ड कार्ट के ज़रिए कई नये कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। नये लोगों के आने से घर की समीकरण में भी काफ़ी बदलाव आया है। कंटेस्टेंट्स बदली हुई परिस्थितियों के हिसाब से अपनी-अपनी प्लानिंग कर रहे हैं और ग्रुप बना रहे हैं। ऐसी ही एक समीकरण बदली है शहनाज़ कौर गिल की। रियल लाइफ़ की कट्टर दुश्मन हिमांशी खुराना के घर में दाख़िल होने के बाद से ही शहनाज़ गिल का खेल गड़बड़ा गया है। उनका ज़्यादातर फोकस हिमांशी पर ही रहता है।
इन दोनों के बीच रिश्तों की तल्ख़ी किसी ना किसी रूप में नज़र भी आ जाती है। मगर, रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में एक दिलचस्प वाकया हुआ, जिसने सलमान ख़ान को भी निशब्द कर दिया। दरअसल, कंटेस्टेंट्स के बातचीत के दौरान सलमान ने पूछा कि अगर शहनाज़ पंजाब की कटरीना कैफ़ हैं तो फिर हिमांशी खुराना क्या हैं? इस पर हिमांशी ने जो जवाब दिया वो हैरान करने वाला था। हिमांशी बोलीं कि कुछ लोग उन्हें पंजाब की ऐश्वर्या राय कहते हैंं।




































































