पटना. सासाराम में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो मजदूरों और एक किसान की मौत हो गई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गिजवाही गांव के बाहर राजा राम सिंह, गुरु चेला रजवार और राम चेला रजवार की मौत हो गई है। गुरु चेला रजवार और राम चेला रजवार सगे भाई थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
भारी बारिश से फसलों को नुकसान
प्रदेश में लगातार हो रही बारिस से फसलों को नुकसान पहुंचा है। पटना, सासाराम, कैमूर, बक्सर, छपरा, वैशाली, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह भारी बारिश हुई। बारिश से गेहूं, सरसो जैसी फसलों को नुकसान हुआ है।




































































