लखनऊ।
राजधानी के ऐतिहासिक हुसैनाबाद घंटाघर पर आज सुबह करीब सात बजे राष्ट्रगान के साथ महिलाओं ने अपनी दिनचर्या शुरू की, तथा सी, ए, ए, एन, आर, सी, के खिलाफ नारे लगाते हुए अपना प्रदर्शन जारी रखा । प्रदर्शन कर रही महिलाओं के सात छोटे-छोटे बच्चे भी इस प्रदर्शन का हिस्सा बने रहे इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में महिलाएं और बच्चे अनोखे ढंग से अपनी बात रखने का प्रयास कर रही हैं महिलाएं हाथ में गुलाब का फूल लेकर पुलिस और प्रशासन के लोगों को उनका सहयोग करने की बात कर रही हैं वही बीती रात कुछ पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से कंबल और ठंड से बचने के जरूरी सामान जप्त कर लिए पुलिस प्रशासन की माने तो गे धरना गलत एवं असंवैधानिक है क्योंकि जिले में धारा 144 लागू की जा चुकी है वहीं महिलाओं का कहना है कि वह पीछे बिल्कुल नहीं हटेंगे और धरने को लगातार जारी रखेंगे।



































































