
लखनऊ। प्रदेश में नवीनीकरण और ई-लाटरी के पहले चरण के बाद भी बाकी बची रह गई शराब, बीयर व भांग की दुकानों के दूसरे चरण की ई-लाटरी की समय सारिणी तय कर दी गई है।
आबकारी आयुक्तपी पी.गुरु प्रसाद के अनुसार दूसरे चरण में इन बची हुई दुकानों के लाइसेंस लेने के लिए 20 मई को शाम 5ः00 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे जबकि लाटरी ड्रा 21 मई को दोपहर तीन बजे जिलाधिकारी द्वारा तय किए गए स्थान पर किया जाएगा।



































































