
नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मिशन मजनू’ से अपना लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही साथ उन्होंने ये भी बताया है कि ‘मिशन मंजू’ कब और कहां रिलीज होने वाली है। बता दें कि इस अपकमिंग फिल्म से सिद्धार्थ के ऑपोजिट साउथ की फिल्मों की स्टार रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है।
13 मई 2022 को रिलीज होगी ‘मिशन मजनू’
फिल्म की रिजीड की घोषणा करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा है- पाकिस्तान की अवैध न्यूक्लियर महत्वाकांक्षाओं को पटरी से उतारने वाले भारत के सबसे बड़े सीक्रेट ऑपरेशन के वास्तविक घटनाओं से प्रेरित, #मिशन मजनू 13 मई 2022 को आपके नजदीकी सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। पोस्टर लुक में सिद्धार्थ एक कमरे में बैठकर किसी से फोन पर बात करते हुए दिख रहे हैं।



































































