
डेस्क। हिंदू शास्त्रों में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवताओं की विशेष पूजा अर्चना के लिए रखा गया है। सप्ताह का पहला दिन यानी सोमवार का दिन भगवान शिव का माना जाता है। भगवान शिव जल्दी से प्रसन्न होने वाले देवता हैं और इनकी पूजा में किसी विशेष सामग्री की ज्यादा आवश्यकता नहीं होती है। अगर सोमवार के दिन भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा की जाए तो सारे दुखों से मुक्ति मिलती है और मन की सारी मुरादें पूरी हो जाती है।
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार को सुबह उठकर स्नान करके भगवान शिव की आराधना करें साथ ही भोलेनाथ को चंदन, अक्षत, धतूरा आंकड़ों के फूल, दूध और गंगाजल बेहद ही प्रिय वस्तु होती है। यह चढ़ाने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होकर आप पर अपनी कृपा बरसाते हैं। सोमवार के दिन भगवान शिव को घी, शक्कर, गेहूं के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना चाहिए इसके बाद धूप दीप से आरती करें। सोमवार के दिन महा मृत्युंजय मंत्र का जाप 108 बार करने से भगवान शिव की विशेष कृपा होती है। सोमवार के दिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा आप पर बनी रहेगी।



































































