
चुनाव आयोग ने मंगलवार को छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर दो नवंबर को चुनाव होंगे जबकि 10 नवंबर को मतगणना की जाएगी। वहीं आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की सात सीटों पर उपचुनाव न करवाने का फैसला किया है।
मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश की सीटों के लिए तीन नंवबर को होंगे उपचुनाव
बिहार की एक लोकसभा सीट और मणिपुर की दो विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को उप-चुनाव होंगे। छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की 54 विधानसभा सीटों पर तीन नंवबर को उपचुनाव होंगे जबकि 10 नवंबर को मतों की गिनती की जाएगी।
कर्नाटक में 28 अक्तूबर को होंगे चुनाव
कर्नाटक की विधान परिषद और विधानसभा की दो-दो सीटों के लिए 28 अक्तूबर को उपचुनाव होंगे। वहीं दो नवंबर 2020 को मतगणना होगी।
इन राज्यों में नहीं होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने मंगलवार को असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में इस समय उपचुनावों की तारीखों की घोषणा नहीं करने का फैसला किया है। आयोग को इन राज्यों के मुख्य सचिवों/ मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से चुनाव और इससे संबंधित मुद्दों के संचालन में कठिनाइयों को व्यक्त करने वाले इनपुट मिले हैं।



































































